उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश : CM Dhami ने जताया हादसे पर दुख, जांच के दिए निर्देश

खबर शेयर करें -
Operation sindoor के बाद उत्तराखंड में अलर्ट

उत्तरकाशी के गंगनानी में गुरुवार को गंगोत्री धाम जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है. जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है.

हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख

हादसा गुरुवार सुबह 8 बजकर 50 मिनट का बताया जा रहा है. गंगनानी क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे. जिनमें 1 पायलट और 6 यात्री शामिल थे. अभी तक की जानकारी के अनुसार चार लोगों की मौत, दो घायल और एक शख्स लापता बताया जा रहा है. सीएम धामी ने हादसे पर दुख जताया है.

यह भी पढ़ें -  नगर पालिका जनता दरबार में उठाई जनता की माँगें बेरोजगार संघ अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता बृजवासी ने एसडीएम प्रमोद कुमार के समक्ष

सीएम धामी ने दिए जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का था. यह हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान भर रहा था और हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह थे.

यह भी पढ़ें -  बैक करते समय बोलेरो खाई में गिरी, चालक की दर्दनाक मौत

हेलीकॉप्टर में सवार लोगों का विवरण

  • काला सोनी (एफ) 61, मुंबई
  • विजया रेड्डी (एफ) 57, मुंबई
  • रुचि अग्रवाल (एफ) 56, मुंबई
  • राधा अग्रवाल (एफ) 79, यूपी
  • भास्कर (एम) 51, एपी,
  • वेदवती कुमारी 48, एपी(एफ)
  • रॉबिन सिंह (एम) 60, गुजरात – पायलट
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999