उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश : Gangotri dham जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत, दो घायल, एक लापता

खबर शेयर करें -
उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश

उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आ रही है. गंगनानी के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. बता दें हेलीकॉप्टर में सवार होकर श्रद्धालु गंगोत्री धाम (Gangotri dham) के दर्शन के लिए जा रहे थे. हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई. जबकि दो घायल बताए जा रहे हैं. जबकि एक लापता चल रहा है. जिसकी तलाश जारी है.

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश

हादसा गुरुवार सुबह 8 बजकर 50 मिनट का बताया जा रहा है. गंगनानी क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे. जिनमें 1 पायलट और 6 यात्री शामिल हैं.

यह भी पढ़ें -  रामनगर – यातायात डायवर्जन प्लान दशहरा पर्व दिनांक 12.10.24 समय दोपहर- 01:00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक,

Gangotri dham जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का था. यह हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान भर रहा था और हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह थे. हादसे में चार लोगों की मौत, दो घायल और एक लापता बताया जा रहा है. मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है.

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999