उत्तराखंड की बेटी ने बढ़ाया मान, 42 किमी मैराथन में जीता रजत पदक

खबर शेयर करें -

 

Chamoli-bhagirathi-silver-medal-in-42-km-marathon-hyderabad

उत्तराखंड की बेटी ने कमाल कर दिया। चमोली की भागीरथी बिष्ट ने राज्य का नाम रोशन कर दिया है। हैदराबाद में आयोजित मैराथन में 42 किमी की लंबी दौड़ में भागीरथी ने रजत पदक अपने नाम किया। 

उत्तराखंड की बेटी भागीरथी ने 42 किमी मैराथन में जीता रजत पदक

दरअसल देवाल के वाण गांव की रहने वाली भागीरथी ने मैराथन में दूसरा स्थान हासिल किया। भागीरथी ने ये रन केवल 2 घंटे 51 मिनट में पूरी कर ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी ने उन्हें सिल्वर मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें -  विस अध्यक्ष ने विधानसभा भवन में किया ध्वाजारोहण, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

पहले कर चुकी है भारत का प्रतिनिधित्व

भागीरथी के कोच सुनील शर्मा ने बताया कि भागीरथी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। लगातार कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ भागीरथी प्रशिक्षण ले रही हैं। बता दें कि इससे पहले ईरान में हुई 42 किलोमीटर की मैराथन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

ओलंपिक खेलों में देश को मेडल दिलाना है सपना

इसके साथ ही वो देश के अलग-अलग जगहों पर हुई कई मैराथन में पार्टिसिपेट कर चुकी है। सिल्वर मेडल जीतने के बाद उत्तराखंड समेत चमोली जिले और देवाल क्षेत्र में खुशी की लहर है। भागीरथी ने बताया कि उनका सपना है कि वो ओलंपिक खेलों में देश को गोल्ड मेडल दिलाए

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999