​उत्तराखंड में शर्मनाक घटना: बेटी पैदा होने पर महिला कांस्टेबल को पति ने पीटा, 5 लोगों पर दर्ज हुआ केस।

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता आरती यादव का आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद पति का व्यवहार और खराब हो गया। वह शराब पीकर मारपीट करता और ताने देता था। शिकायत के आधार पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिसकर्मी आरती यादव हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र के सराय की रहने वाली हैं। उनकी शादी 29 नवंबर 2023 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांगलहेड़ी क्षेत्र के चौरादेव निवासी प्रवेश यादव से हुई थी। आरती के मुताबिक शादी में उनके परिवार ने कार खरीदने के लिए आठ लाख रुपये नकद सहित अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद पति और ससुराल के अन्य लोग संतुष्ट नहीं थे और छोटी-छोटी बातों पर उन्हें परेशान करने लगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कांग्रेस के बड़ी खबर, करन माहरा की छुट्टी, गणेश गोदियाल बने प्रदेश अध्यक्ष

उस समय आरती की तैनाती कोटद्वार में थी। उनका आरोप है कि ससुराल जाने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

आरती का आरोप है कि बेटी को जन्म देने के बाद उन्हें ताने सुनने पड़े। छह महीने के मातृत्व अवकाश के दौरान जब वह ससुराल में रह रही थीं….तब पति शराब पीकर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। पीड़िता के अनुसार बेटी के पालन-पोषण का खर्च भी उन्होंने खुद उठाया।

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ में दिल दहला देने वाली घटना, पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

लगातार विवाद और मारपीट से परेशान होकर आरती ने पहले महिला हेल्पलाइन में शिकायत की थी। परिवार के स्तर पर समझौते की कोशिशें भी सफल नहीं हुईं। इसके बाद उन्होंने अपनी तैनाती कोटद्वार से हरिद्वार करा ली और गृहस्थी बचाने की उम्मीद में रुड़की में किराए का कमरा लेकर पति के साथ रहने लगीं।

आरती के अनुसार रुड़की आने के बाद भी पति के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि पति ने उनके बैग से जेवर निकालकर अपनी मां और भाई को दे दिए। ननद पर फोन पर गाली-गलौज करने का आरोप भी लगाया गया है। वहीं पति पर नौकरी छुड़वाने और आरती के भाई के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने का आरोप है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और बी एस कोश्यारी के घर पहुंचे सीएम धामी, दिवाली की दी शुभकामनाएं

शिकायत के मुताबिक एक विवाद के दौरान पति ने आरती को घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसी दौरान उसने उनका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। सांस सामान्य होने पर आरती ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी।

आरती की शिकायत पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने पति प्रवेश यादव, सास कुसुम देवी, ननद महिमा देवी, नंदोई गौरव और देवर शरद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की कोशिश समेत विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999