उत्तराखंड- मसूरी में रील बनाते समय 20 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी की मौत, पैर फिसलने से व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा

खबर शेयर करें -

 

उत्तराखंड के मशहूर पर्यटन स्थल मसूरी में शुक्रवार सुबह रील बनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट पर वीडियो बना रहे 20 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी का अचानक पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान नई दिल्ली के अक्षरधाम क्षेत्र निवासी शिवम (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम एक दिन पहले ही दिल्ली से मसूरी घूमने आया था और रात को एक होटल में ठहरा था। शुक्रवार सुबह वह लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट पर पहुंचा था।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-चौकी प्रभारी सहित 03 पुलिस कार्मिकों को किया निलंबित

रील बनाते समय फिसला पैर

जानकारी के अनुसार, शिवम व्यू प्वाइंट पर वीडियो और रील बना रहा था। इसी दौरान उसका पैर अचानक फिसल गया और वह नीचे जा गिरा। हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल शिवम को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने युवक का इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

सिर में आई थी गंभीर चोट

मसूरी पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक का पैर फिसलने के कारण वह नीचे गिरा था। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद मृतक का मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में लिया था।

यह भी पढ़ें -  हिमालय दे रहा बड़ी चेतावनी! इन शहरों पर मंडरा रहा सबसे ज्यादा खतरा

1 जुलाई को ली थी DDA स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सदस्यता

शिवम बैडमिंटन खिलाड़ी था और दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के CWG Village Sports Complex का सदस्य था। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उसने 1 जुलाई को तीन महीने के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सदस्यता ली थी और वह बैडमिंटन की प्रैक्टिस कर रहा था।

सूचना मिलते ही मसूरी पहुंचे पिता

पुलिस ने घटना की जानकारी तड़के ही शिवम के परिजनों को दे दी थी। सूचना मिलने के बाद उसके पिता अजय सैनी दोपहर में मसूरी पहुंच गए। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन उसके पिता को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें -  मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर में रोपवे का संचालन बंद, ये है वजह

पिता ने इस घटना को एक हादसा बताते हुए किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं करने की अपील की है। उन्होंने पोस्टमॉर्टम के बाद शव उन्हें सौंपने की मांग की है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई मसूरी में ही कराई जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर रील और वीडियो बनाते समय सावधानी बरतने की जरूरत को सामने लाता है। पुलिस मामले से संबंधित आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999