उत्तराखंड में फिर आफत की बारिश! 31 अगस्त-1 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में सबसे बड़ा खतरा

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 3 सितंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है…इसके मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो सकती है। 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

29 अगस्त को कई जिलों में बारिश

शनिवार 29 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में भी बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी जमकर बारिश, पढ़ में मौसम विभाग का पूर्वानुमान

30 अगस्त को भी बारिश की संभावना

रविवार 30 अगस्त को पूरे प्रदेश में बारिश का अनुमान है। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

31 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट

सोमवार 31 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  विजय दिवस पर सीएम ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, सैनिकों के लिए की बड़ी घोषणा

टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में भी तेज बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

1 सितंबर को देहरादून-टिहरी में भारी बारिश

मंगलवार 1 सितंबर को देहरादून और टिहरी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है इन दोनों जिलों में बारिश के तेज दौर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है।

इसके अलावा पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

2 और 3 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

यह भी पढ़ें -  रेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से मची सनसनी

मौसम विभाग के अनुसार 2 और 3 सितंबर को भी प्रदेश के सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

भूस्खलन और बिजली गिरने का खतरा

31 अगस्त और 1 सितंबर को संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और चट्टान खिसकने की आशंका जताई गई है…इसके कारण स्थानीय सड़कों और राजमार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में जरूरत न होने पर यात्रा से बचने की सलाह दी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999