हाईवे पर अचानक सामने आई गाय से बचने की कोशिश पड़ी भारी -स्कूटी सवार युवक की मौत

खबर शेयर करें -

 

चार दिन से सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा था उपचार, तोड़ा दम

हल्द्वानी। बरेली रोड पर रात के समय हाईवे पर अचानक सामने आई गाय से बचने के प्रयास में स्कूटी सवार युवक गंभीर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में घायल युवक का पिछले चार दिनों से सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय से सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मौन जुलूस निकाला

वार्ड नंबर 12, गली नंबर 11, पर्वतीय मोहल्ला बरेली रोड निवासी कमलेश साहू (32) पुत्र बाल गोविंद साहू परिवार के साथ रहते थे। पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त की रात कमलेश स्कूटी से बरेली रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी स्कूटी के सामने गाय आ गई।

गाय को बचाने के प्रयास में कमलेश ने स्कूटी मोड़ दी, लेकिन गति अधिक होने के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में सीएम धामी ने लगाया ध्यान, बाबा नीब करौरी का लिया आर्शीवाद, स्वच्छता कार्यक्रम का किया शुभारंभ

चार दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शुक्रवार को उपचार के दौरान कमलेश ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोतवाल विजय कुमार मेहता ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999