उत्तराखंड में बारिश का कहर: हुड्डी नदी का जलस्तर बढ़ा, दूसरी ओर फंसे ग्रामीण

खबर शेयर करें -

 

उत्तराखंड में बारिश का कहर: हुड्डी नदी का जलस्तर बढ़ा, दूसरी ओर फंसे ग्रामीण

उत्तराखंड में इन दिनों बारिश का सिलसिला जारी है। चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र छीनीगोठ में हुड्डी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से नदी के दूसरी ओर गए तीन ग्रामीण फंस गए। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और SDRF टीम को तत्काल मौके पर भेजा। 

हुड्डी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी की दूसरी और फंसे ग्रामीण

बताया जा रहा है कि छीनीगोठ के तीन ग्रामीण पशुओं के लिए चारा लेने नदी के दूसरी ओर गए थे। इसी दौरान अचानक हुड्डी नदी का जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव के चलते तीनों वहीं फंस गए। ग्राम प्रधान छीनीगोठ को जैसे ही इसकी जानकारी मिली उन्होंने राजस्व उप निरीक्षक को इसकी सूचना दी। सूचना मिठे ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से संबंधित टीम तक पहुंचाई गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने लालकुआं के नैनीताल दुग्ध उत्पादक संघ में टेंडर प्रक्रिया के दौरान हुई गड़बड़ियों संबंधी याचिका में राज्य सरकार से यह बताने की कही बात

रेस्क्यू टीम ने किया ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू

रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी के तेज बहाव और बढ़े जलस्तर को देखते हुए पूरी सावधानी के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया और तीनों ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए ग्रामीणों में पार्वती तिवारी, मुकेश जोशी और दीपक तिवारी शामिल हैं। तीनों छीनीगोठ के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) लालकुआं कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

DM ने की नदी नालों के पास न जाने की अपील

वहीं, जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में वर्षाकाल को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों और राहत-बचाव टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन अथवा आपदा प्रबंधन केंद्र को सूचना दें

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999