उत्तराखंड- यहाँ कोचिंग संचालक ने नाबालिग छात्रा को होटल ले जाकर किया दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर न्यूज़– ट्रांजिट कैंप में कोचिंग गई छात्रा को होटल में ले जाकर टीचर ने दुष्कर्म किया। इसका पता चलते ही पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पर प्राथमिकी पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रांजिट कैंप निवासी विशाल क्षेत्र में ही कोचिंग सेंटर संचालित करता है। शहर निवासी 16 वर्षीय किशाेरी ट्रांजिट कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। तीन दिन पहले जब छात्रा कोचिंग सेंटर पहुंची तो सेंटर संचालक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस दौरान विशाल छात्रा को ग्रीन चिली होटल में ले गया। जहां उससे दुष्कर्म किया। साथ ही उसे किसी को बताने पर धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के हर जिले में बनेंगे दो आदर्श गांव, सीएम धामी ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

बाद में किशोरी ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। इसका पता चलते ही पिता ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोपित कोचिंग सेंटर संचालक पर कार्रवाई की मांग की। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विशाल पर पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली। साथ ही शनिवार सुबह कोतवाल मोहन पांडे की अगुवाई में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  मेरा रेशम मेरा अभिमान: 52 किसानों ने सीखी नई तकनीकें, मिला रेशमकीट पालन का प्रशिक्षण

सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपित कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999