उत्तराखंड- यहाँ पत्नी प्रेमी के साथ गई तो मोबाइल टावर पर चढ़ा पति, बोला- पहले उसे बुलाओ, तभी उतरूंगा!

खबर शेयर करें -

हरिद्वार न्यूज़- हरिद्वार के शिवालिक नगर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पत्नी के कथित तौर पर दूसरे युवक के साथ चले जाने से नाराज एक पति मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक टावर से ही अपनी पत्नी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए।

पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा युवक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी किसी दूसरे युवक के साथ चली गई है। इसी बात से नाराज होकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने के बाद उसने पत्नी को मौके पर बुलाने की मांग रखी और कहा कि उसके आने पर ही वह नीचे उतरेगा।

यह भी पढ़ें -  एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी विजेता मनीषा ने की सीएम धामी से मुलाकात, CM ने दी शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक से बातचीत शुरू की और उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

परिवार से संपर्क कर रही पुलिस

कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी के मुताबिक, युवक से लगातार बातचीत की जा रही है, ताकि उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। पुलिस उसके परिवार से भी संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें -  मां पूर्णागिरि धाम के श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस बनी नियमित ट्रेन, देख लें शेड्यूल

फिलहाल पुलिस युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में जुटी हुई है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999