उत्तराखंड- यहाँ स्मैक तस्करी में पुलिस पर पथराव: एक ही परिवार के 9 आरोपियों पर 82 की कार्रवाई, कुर्की की तैयारी

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर न्यूज़– स्मैक तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में फरार चल रहे एक ही परिवार के नौ आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने धारा 82 की उद्घोषणा जारी कर दी है। गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अब कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।

घटना एक फरवरी की है, जब एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम सुभाष कॉलोनी स्थित कल्लू के घर स्मैक तस्करी की सूचना पर दबिश देने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें हेड कांस्टेबल भुवन पांडे घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें -  देहरादून :(बड़ी खबर) 587 पदों पर सीधी भर्ती

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 64 ग्राम स्मैक के साथ हसीना पत्नी इलियास को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उसके देवर नाजिम उर्फ नदीम, शाहरुख, इरशाद उर्फ दाऊद उर्फ शद्दा, सूरज, अनमोल, अफसाना, फिजा, रोशनी और फरहाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई थी।

काफी प्रयासों के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवाया। जांच के दौरान आरोपियों को शरण देने के आरोप में रामपुर जनपद के थाना अजीमनगर क्षेत्र के रतनपुरा निवासी फरजनद अली उर्फ नन्हे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें -  दन्या से गुमशुदा महिला रुद्रपुर से बरामद

फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने न्यायालय में कुर्की की कार्रवाई के लिए आवेदन किया था। न्यायालय द्वारा धारा 82 की उद्घोषणा जारी किए जाने के बाद अब जल्द ही उनके घरों की कुर्की की कार्रवाई की जा सकती है।

सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। यदि वे जल्द आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999