सुरक्षा में बड़ी चूक!, दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़ घुसी अज्ञात कार, गाड़ी में कई नकाबपोश सवार

खबर शेयर करें -

 

delhi-assembly-unidentified-car-enters-premises

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। यूपी नंबर की टाटा सिएरा कार बैरियर तोड़ विधानसभा परिसर में घुस गई। हालांकि पुलिस ने तुरंत ही आरोपी को पकड़ लिया। दिल्ली पुलिस ने वो गाड़ी भी बरामद कर ली जिसका इस्तमाल विधानसभा में घुसने के लिए किया गया था। खबर लिखे जाने तक आरोपी हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। अभी आरोपी की पहचान के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सुरक्षा में बड़ी चूक!, दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़ घुसी अज्ञात कार

दरअसल सोमवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति यूपी नंबर की टाटा सिएरा कार चलाकर विधानसभा में घुस आया। कार सुरक्षा घेरा तोड़, परिसर की लोहे की बाउंड्री के एक गेट को तोड़कर अंदर घुस आई। जिसके बाद सुरक्षा अलर्ट जारी हो गया।

यह भी पढ़ें -  प्यार में अंधी बहू ने सास पति की हत्या लाश के टुकड़े फ्रिज में रखे टुकड़ों को एक-एक कर लगाए ठिकाने

गाड़ी में कई नकावपोश सवार

अधिकारियों की माने तो इस गाड़ी में कई अज्ञात नकाबपोश लोग सवार थे। गाड़ी ने दोपहर करीब दो बजे गेट नंबर 2 को तोड़कर परिसर में दाखिल होने की कोशिश की। इस गेट को वीवीआईपी गेट भी कहा जाता है। कार के घुसते हुी सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया।

शख्स ने बरामदे के पास रखा फूलों का गुलदस्ता

पुलिस की माने तो अंदर घुसने के बाद कार चला रहे शख्स ने बरामदे के पास फूलों का एक गुलदस्ता रख दिया। इस घुसपैठ की जानकारी मिलते ही सुरक्षाकर्मी तुरंत सतर्क हुए और फोरन इलाके को सुरक्षित किया गया। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते सहित कई टीमें घटनास्थल पर पहुंची। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।

यह भी पढ़ें -  टीचर को साइबर ठगों ने बनाया शिकार!, Digital Arrest से लूट ली जिंदगी भर की कमाई

विधानसभा बम धमकी से जुड़े तार?

अब अधिकारी इसकी जांच कर रहे है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के बावजूद गाड़ी बैरिकेड्स तोड़कर अंदर घुसने में कैसे कामयाब हुई। आपको बता दें कि ये मामला तब हुआ है जब हाल ही में बजट सत्र के दौरान विधानसभा को बस से उड़ाने की धमकियां मिली थी। जिसके बाद ये घटना और भी ज्यादा चिंताएं बढ़ाने वाली मानी जा रही है। 25 मार्च को दिल्ली विधानसभा को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999