Middle East तनाव के बीच PM का बड़ा ऐलान… आज रात 8 बजे से लगेगा स्मार्ट लॉकडाउन!

खबर शेयर करें -

Middle East तनाव के बीच PM का बड़ा ऐलान… आज रात 8 बजे से लगेगा स्मार्ट लॉकडाउन!

Smart lockdown in pakistan : Strait of Hormuz से जहाजों की आवाजाही रुकने के बाद साउथ एशिया और यूरोप के कई देशों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी हो गई है। इस संकट का असर खास तौर पर उन देशों पर ज्यादा पड़ा है जो तेल आयात पर निर्भर हैं। इसी बीच पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने कई प्रांतों में बाजार और व्यापारिक गतिविधियों के समय में बदलाव किया है। पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में बाजार और शॉपिंग मॉल रात 8 बजे बंद होंगे। खैबर पख्तूनख्वा के कुछ संभागीय मुख्यालयों में बाजार रात 9 बजे तक खुले रहेंगे।

पाकिस्तान में बढ़ा संकट
लेकिन पाकिस्तान इस संकट से बच नहीं पाया। हालात को देखते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने पूरे देश में “स्मार्ट लॉकडाउन” लगाने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें -  कर्मचारियों से अक्षत मगाने का मामला, नप गए ये अधिकारी

स्मार्ट लॉकडाउन का ऐलान
Radio Pakistan के अनुसार, यह फैसला एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया, जिसमें ऊर्जा बचत और पेट्रोलियम उत्पादों के कम उपयोग पर जोर दिया गया।

शादी और कार्यक्रमों पर पाबंदी
सरकार ने सामाजिक कार्यक्रमों पर भी सख्ती की है। बेकरी, रेस्टोरेंट और खाने-पीने की दुकानें रात 10 बजे तक ही खुली रहेंगी। मैरिज हॉल, टेंट और इवेंट स्थल रात 10 बजे के बाद बंद रहेंगे। घरों में शादी या समारोह रात 10 बजे के बाद करने पर रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में निकाय चुनाव पर संकट! विपक्ष का आरोप ‘हार से डर रही सरकार’, मंत्री बोले- संवैधानिक बाध्यता

मेडिकल सेवाएं रहेंगी जारी
हालांकि, लोगों की जरूरतों को देखते हुए मेडिकल स्टोर व  फार्मेसी इन सभी को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों।

कब से लागू होगा लॉकडाउन
सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये सभी नियम तुरंत लागू होंगे। यानी मंगलवार रात 8 बजे से पूरे पाकिस्तान में स्मार्ट लॉकडाउन शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  मौसम का कहर : 26 घंटे बाद भी नहीं खुला टनकपुर-पिथौराग NH, जाम में फंसे सैंकड़ों वाहन

पब्लिक ट्रांसपोर्ट को किया गया फ्री
इसके अलावा, प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने राहत के तौर पर यह भी घोषणा की है। गिलगित और मुजफ्फराबाद में पब्लिक ट्रांसपोर्ट एक महीने तक मुफ्त रहेगा। इसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी। इस बैठक में डिप्टी पीएम इशाक डार, योजना मंत्री एहसान इकबाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999