उत्तराखंड शासन ने भू-तत्व एवं खनिकर्म विभाग में किए तबादले, तीन अधिकारियों की नई तैनाती

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने जनहित एवं विभागीय कार्यहित में भू-तत्व एवं खनिकर्म विभाग के तीन अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। शासन की ओर से 19 नवंबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।नक्शे देखें

शासनादेश के मुताबिक डॉ. अमित गौरव, उपनिदेशक/भूवैज्ञानिक को जिला कार्यालय, हरिद्वार से स्थानांतरित कर जिला कार्यालय, अल्मोड़ा में भूविज्ञान से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें -  भराड़ीसैंण: CM पुष्कर धामी के निर्देश और DM संदीप तिवारी के प्रयास से इंटर कॉलेज बना हाई-टेक

वहीं, राहुल नेगी, खान निरीक्षक को जिला कार्यालय, हरिद्वार में तैनात किया गया है। उन्हें अब हरिद्वार में खनन संबंधी कार्यों का प्रभार भी सौंपा गया है।
इसके अलावा अनिकेत थपलियाल, प्राविधिक सहायक (भूविज्ञान) को अल्मोड़ा से स्थानांतरित कर भू-तत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखंड में तैनाती दी गई है। उन्हें निदेशालय के कार्यों के साथ-साथ जनपद देहरादून के भूविज्ञान संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी भी दी गई है।
शासन ने स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और कार्यभार प्रमाणक सक्षम स्तर से शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।नक्शे देखें

यह भी पढ़ें -  फ्लाइट के इंतजार में एयरपोर्ट पर ही हो गई मौत, घूमने के लिए उत्तराखंड आया था अमेरिकी नागरिक

यह आदेश अपर सचिव सुरेंद्र सिंह रावत के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। वहीं, आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999