एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

खबर शेयर करें -

actor-imran-khan-gets-leave-india-notice-from-mumbai-police

बॉलीवुड एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान को मुंबई पुलिस ने देश छोड़ने का नोटिस दे दिया है। जिसके तहत 28 अक्टूबर तक उन्हें भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया।

इमरान खान को क्यों भारत छोड़ने का मिला नोटिस?

दरअसल अभिनेता इमरान खान मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उस दौरान उन्हें मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया था।

वोटरगाइड देखें

मुंबई पुलिस के अनुसार, अभिनेता भारतीय नागरिक ना होने के बाद भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। ऐसे में उनपर इमिग्रेशन एक्ट (प्रवासन अधिनियम) 7 और 29 के तहत करवाई की गई है। 28 अक्टूबर तक उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस मिला है।

यह भी पढ़ें -  Kedarnath Dham: श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा के दर्शन

अमेरिकी नागरिक है इमरान खान

आपको बता दें कि अब ये बात सामने आई है कि इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं। वो अमेरिकी नागरिक हैं। उनके पास OCI (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्ड है।

भाजपा नेता ने की थी शिकायत

बता दें कि पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने इमरान के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। उन्होंने पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। उनपर आरोप है कि वो एक विदेशी नागरिक है, उसके बाद भी वो सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

समाचारपढ़ें

हिरासत में लिए जाने से पहले इमरान ने क्या कहा था?

वहीं ‘हिरासत में लिए जाने से पहले इमरान खान ने क्लियर किया था कि वो किसी संगठन का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं। उनकी कोई मांग न हीं है। अभिनेता ने कहा था, “मेरी कोई मांग नहीं है. मैं यहां एक नागरिक के तौर पर हूं, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो इसी शहर में रहता है. मैं यहां यह देखने आया हूं कि लोगों की आवाजाही पर रोक क्यों लगाई जा रही है, और लोगों की आवाज को क्यों दबाया जा रहा हैय इसीलिए मैं यहां हूं. मैं ऐसी सिचुएशन में नहीं हूं कि किसी से कोई मांग कर सकूं. और न ही मैं किसी संगठन का हिस्सा हूं, मैं यहां बस एक प्रतिनिधि के तौर पर हूं…” उन्होंने कहा था, “…और न ही मैं किसी संगठन का हिस्सा हूं. इसलिए, मैं किसी प्रतिनिधि के तौर पर नहीं बोल रहा हूं…”

View this post on Instagram

A post shared by Imran Khan (@imrankhan)

हिरासत में लिए जाने के बाद पोस्ट की थी सेल्फी

मालूम हो कि हिरासत में लिए जाने के बाद, इमरान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने पुलिस वैन के अंदर से एक सेल्फी शेयर की थी। अभिनेता ने इसके कैप्शन में लिखा था, “लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड चुनाव परिणाम आने के बाद आज हुयी संयुक्त मोर्चे की पहली वैबिनार बैठक, बैठक में तय हुई आगे की रणनीति।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999