कांग्रेस में घमासान के बीच दिल्ली रवाना हुए हरीश रावत, आगे क्या होगा?

खबर शेयर करें -

harish rawat

उत्तराखंड कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हरीश रावत आज प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से मुलाकात करेंगे, जबकि 8 अक्टूबर को उनकी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात प्रस्तावित है।

शैलजा की चिट्ठी के बाद बढ़ा विवाद

दरअसल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की ओर से हरीश रावत को लेकर लिखी गई चिट्ठी के बाद पार्टी के भीतर विवाद और तेज हो गया है। हरीश रावत समर्थकों का आरोप है कि चिट्ठी के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री को सार्वजनिक तौर पर कमजोर दिखाने की कोशिश की गई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की नाराजगी सामने आने लगी है।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ने BJP उम्मीदवार पर लगाए गंभीर आरोप

क्या हरदा के पास है ‘लेटर बम’?

सबसे ज्यादा चर्चा उस दावे की है, जिसमें कहा जा रहा है कि हरीश रावत हाईकमान को अपना इस्तीफा देने वाले हैं। हालांकि कांग्रेस के संगठन से जुड़े कई पदों से हरीश रावत पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन वे कांग्रेस में बने हुए हैं। अब सवाल यह है कि अगर 8 अक्टूबर को केसी वेणुगोपाल के साथ बातचीत में कोई रास्ता नहीं निकलता है, तो क्या हरीश रावत कोई बड़ा राजनीतिक फैसला ले सकते हैं?

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ प्रेमी और प्रेमिका कर रहे थे चैटिंग, तभी प्रेमिका ने कह दी कुछ ऐसी बात, तो लड़के ने दे दी अपनी जान, जाने वजह

हरीश रावत के करीबी सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है कि वह मौजूदा घटनाक्रम से बेहद नाराज हैं। हालांकि हरीश रावत ने अब तक पार्टी लाइन से बाहर जाकर कोई बड़ा कदम नहीं उठाया है और पार्टी नेतृत्व के साथ बातचीत का रास्ता ही चुना है।

8 अक्टूबर पर टिकी उत्तराखंड कांग्रेस की निगाहें

हरीश रावत का दिल्ली दौरा ऐसे समय हो रहा है जब 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में टिकट और नेतृत्व से जुड़े सवाल पहले ही चर्चा में हैं। ऐसे में शैलजा और फिर केसी वेणुगोपाल के साथ होने वाली मुलाकातें उत्तराखंड कांग्रेस की आगे की रणनीति के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कांग्रेस नेतृत्व हरीश रावत की नाराजगी दूर कर पाएगा या फिर 8 अक्टूबर को कोई बड़ा राजनीतिक फैसला सामने आएगा? फिलहाल सबकी नजरें दिल्ली पर हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999