BJP पार्षद अमिता सिंह के घर चोरी का खुलासा, नेपाली गैंग का एक आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -
BJP पार्षद अमिता सिंह के घर चोरी का खुलासा, नेपाली गैंग का एक आरोपी गिरफ्तार

देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में BJP पार्षद अमिता सिंह के घर हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दिल्ली के नेपाली गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नगदी भी बरामद हुई है।

BJP पार्षद अमिता सिंह के घर चोरी का खुलासा

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश सुनार ( 27) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। मूल रूप से नेपाल का रहने वाला दिनेश दिल्ली में टैक्सी चलाता है। आरोप है कि टैक्सी चलाने की आड़ में वह नेपाली मूल के अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

यह भी पढ़ें -  कैची धाम दर्शन अब होंगे आसान!, नहीं लगेगा जाम, चार महीने में तैयार होगा बाईपास

खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर की थी चोरी

मामला 29-30 सितंबर की रात का है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, घर में काम करने वाले नौकर भरत थापा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था। इसके बाद घर से ज्वैलरी और नगदी चोरी कर ली गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। CCTV फुटेज खंगालने पर पुलिस को वारदात में कई लोगों के शामिल होने और HR नंबर की गाड़ी इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 67 सड़कें बंद, कई नदियों का जल स्तर बढ़ा

जगहेंखोजें

टैक्सी से साथियों को लाता था आरोपी

पुलिस ने जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर 6 अक्टूबर की रात आरोपी दिनेश सुनार को HR55 BB1055 नंबर की आर्टिका कार के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, दिनेश अपने साथियों को टैक्सी से घटनास्थल तक लाता और वारदात के बाद उन्हें वापस ले जाता था। इसके बदले उसे चोरी के माल में हिस्सा मिलता था। बसंत विहार की घटना के बाद उसके साथियों ने उसे 50 हजार रुपये नगद दिए थे, जबकि बाकी हिस्सा चोरी का माल बिकने के बाद देने की बात कही गई थी।

यह भी पढ़ें -  अजय गुप्ता और उसके बहनोई पर फेंकी स्याही, कोर्ट के बाहर हंगामा, बिल्डर साहनी मामले में आज सुनवाई

तीन अन्य आरोपी अभी फरार

पूछताछ में पुलिस को भरत थापा समेत तीन अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी मिली है। पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। वांछित आरोपियों की पहचान भरत थापा, आदित्य, अभिषेक और एलेक्स के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक ये सभी नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999