देहरादून में ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा, प्लंबर निकला कातिल

खबर शेयर करें -

triple-murder-in-dehradun-plumber-killed-elderly-couple-and-a-woman-with-a-screwdriver

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार को ट्रिपल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। यहां एक प्लंबर ने कथित तौर पर पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद बुजुर्ग दंपती और बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला पर पेचकस से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को पकड़ लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया।

दो साल से बुजुर्ग दंपती के घर कर रहा था काम

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है। आरोपी प्लंबर का काम करता है और पिछले करीब दो साल से बुजुर्ग दंपती के घर पर प्लंबिंग का काम करने के लिए आता-जाता था। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन भी बुजुर्ग दंपती ने राजकुमार को प्लंबिंग के काम के लिए अपने घर बुलाया था। काम पूरा होने के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर आरोपी और बुजुर्ग दंपती के बीच कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ें -  ‘मम्मी पापा आई लव यू…’ सुसाइड नोट लिखकर NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

विवाद बढ़ा तो पेचकस से किया हमला

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि विवाद के दौरान उसने अपने पास रखे पेचकस से बुजुर्ग दंपती पर हमला कर दिया। इसी दौरान पड़ोस के घर में काम करने वाली एक महिला ने बुजुर्ग दंपती की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करने की कोशिश की। आरोप है कि आरोपी ने उस महिला पर भी पेचकस से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल होकर घर के अंदर गिर पड़े।

अस्पताल में तीनों की मौत

मंगलवार दोपहर करीब 3:10 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से रायपुर पुलिस को सूचना मिली कि तपोवन क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में एक घर में चोरी की घटना हुई है और एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया है। सूचना मिलते ही रायपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ रखा था।

यह भी पढ़ें -  इस दिन होगा Ind vs Pak का ‘महामुकाबला’, ICC ने T20 World Cup 2026 का शेड्यूल किया जारी

घर के अंदर बुजुर्ग दंपती और एक महिला लहूलुहान हालत में अचेत पड़े थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तत्काल कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल किया गया पेचकस बरामद किया है।

आरोपी के पास से सोने की चेन भी बरामद

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जहां फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के साथ साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर रायपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक सोने की चेन भी बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Chardham Yatra ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आंकड़ों में दर्ज हुआ नया इतिहास, अभी और चलेगी यात्रा

जगहेंखोजें

CCTV में अकेले घर की तरफ जाता दिखा आरोपी

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। प्रारंभिक जांच में आरोपी बुजुर्ग दंपती के घर की ओर अकेला जाता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस अन्य CCTV फुटेज को भी खंगाल रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान राजकुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी इन्द्रेश नगर मूल निवासी बांदा के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999