अल्टो कार में छिपाकर ला रहे थे नशे की खेप!… हल्द्वानी पहुंचने से पहले हत्थे चढ़े दो सौदागर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ड्रग फ्री देवभूमि–ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत लालकुआं पुलिस और एसओजी को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने सुभाष नगर बैरियर के पास चेकिंग के दौरान एक अल्टो कार से 218.04 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 65.40 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस टीम लालकुआं क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान UP24-H-4787 नंबर की अल्टो कार को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस के मुताबिक कार में सवार दोनों लोगों के पास से स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें -  *हल्द्वानी-काठगोदाम से पहाड़ जाने वाले वाहनों पर आज शाम 4 बजे से रोक* -

पुलिस ने आरोपियों की पहचान नदीम खान उर्फ गण्ठा (36) निवासी सिरौली कलां, ऊधम सिंह नगर और मूल निवासी बहेड़ी, बरेली तथा मो. शफीक उर्फ शफी (51) निवासी मोहम्मदपुर, थाना बहेड़ी, बरेली के रूप में की है। पुलिस के अनुसार नदीम खान ट्रक चालक है, जबकि शफीक बनभूलपुरा में दर्जी का काम करता है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्मैक बहेड़ी से खरीदकर लाने की बात बताई है। इसके आधार पर पुलिस अब नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। कोतवाली लालकुआं में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डभरा परिसर, सल्ट से भारी मात्रा में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद होने से मचा हड़कंप!

पुलिस धारा 29 के तहत नेटवर्क की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्मैक किससे खरीदी गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। संयुक्त कार्रवाई में लालकुआं पुलिस और एसओजी की टीम शामिल रही। कार्रवाई में सफलता पर पुलिस टीम को 2,000 रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  घनसाली में नहीं थम रहा जनाक्रोश: लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर MP, मंत्री और MLA का किया पुतला दहन
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999