काशीपुर में दर्दनाक हादसा: ड्यूटी के दौरान रेलवे गेटमैन की ट्रेन से कटकर मौत, 5 साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

खबर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ड्यूटी पर तैनात रेलवे गेटमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक की पहचान पैगा गांव निवासी अंकुर भारद्वाज के रूप में हुई है। हादसा महुआखेड़ागंज क्षेत्र स्थित गिरधर रेलवे फाटक पर बुधवार सुबह हुआ।

यह भी पढ़ें -  यूनिवर्सल कन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आए अंकुर

जानकारी के मुताबिक, अंकुर भारद्वाज गिरधर रेलवे फाटक पर गेटमैन के पद पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में वह आ गए। ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंकुर को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  शादियों के सीजन में गोल्ड की डिमांड बढ़ी ,जानिए सोने का दाम

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। आरपीएफ प्रभारी सुखवंत सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी जुटाई।

तीन भाइयों में बीच के थे अंकुर

आरपीएफ प्रभारी सुखवंत सिंह के अनुसार, अंकुर तीन भाइयों में बीच के थे। वह शादीशुदा थे और उनकी पांच साल की एक मासूम बेटी है। हादसे की खबर जैसे ही परिवार को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस ने मनाई शहीद रविन्द्र सिंह की जयंती, बोले हर साल किया जाएगा जयंती कार्यक्रम

ट्रैक पर कैसे पहुंचे, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ड्यूटी के दौरान अंकुर किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में कैसे आए।

रेलवे प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999