
उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला अभी थमता हुआ नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने वाला है।
।
26 अगस्त को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 26 अगस्त को प्रदेश के पहाड़ी जिलों में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों के कुछ स्थानों पर ही बारिश या बौछारें देखने को मिलेगी। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
वैज्ञानिकों की माने तो 27 अगस्त को भी उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में कुछ ही स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 28 अगस्त को भी पहाड़ी जिलों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है


