रानीखेत के खुशालकोट गांव में नव विवाहित पति-पत्नी ने फांसी लगाई

खबर शेयर करें -

रानीखेत (अल्मोड़ा)। जिले के खुशालकोट गांव में नव विवाहित दंपति संदिग्ध हालत में फंदे पर लटके मिले। परिजनों ने नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम अस्पताल भिजवाया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। जब उन्होंने फांसी लगाई उस समय घर मे उन दोनो के अलावा कोई नही था।मृतक कमल सिंह नेगी बैगलोर मे प्राइवेट नौकरी करता था और दिपावली की छुट्टी पर घर आया था।

बता दे कि घर पर मां के साथ दोनो रह रहे थे। पिता इंदर सिंह नेगी अपने बडे बेटे के यहा लुधियाना गए है। जिस समय यह घटना घटी उस समय मां भी घर मे नही थी।लगभग 6 महिने पहले इन दोनो की शादी हुई थी। सूत्रो से पता चला है कि पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दोनों ने यह कदम उठा फासी लगाकर प्राण त्याग दिए। ताड़ीखेत ब्लाक के खुशालकोट निवासी देवकी देवी ने मंगलवार दोपहर में कमरे का दरवाजा बंद पाया। आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो बेटा कमल सिंह नेगी (31) और उसकी पत्नी सरिता नेगी (24) फंदे पर लटके थे। बच्चों की ये दशा देखकर देवकी रोने लगी। उसके रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें -  Uttarkashi helicopter crash : मृतकों का आंकड़ा बढ़ा, पायलट समेत छह की मौत, एक श्रद्धालु की हालत गंभीर

फ़ास्ट न्यूज़ 👉 दो लाख कीमत की स्मैक के साथ युवक पकड़ा
सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राजस्व पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेजा। राजस्व पुलिस के मुताबिक दोनो दंपति ने कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। इस दौरान नायब तहसीलदार प्रियंका, राजस्व उपनिरीक्षक कुबेर सिंह मेहरा, कुंदन लाल सहित अन्य लोग मौजद रहे

यह भी पढ़ें -  मलिन बस्ती के अध्यादेश की मंजूरी पर भड़की मूल निवास समिति, दी आंदोलन की चेतावनी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999