गौला में खनन को निजी हाथों में देने के खिलाफ किया प्रदर्शन,सड़कों पर उतरे खनन कारोबारी

खबर शेयर करें -

गौला में खनन को निजी हाथों में देने के खिलाफ आज हल्द्वानी में गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले हजारों की संख्या में खनन कारोबारी सड़कों पर उतरे। खनन कारोबारियों ने बुध पार्क से एसडीएम कोर्ट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

गौला नदी में खनन को निजी हाथों में देने के साथ ही वाहनों की फिटनेस को पूर्व की भांति किए जाने की मांग को लेकर खनन कारोबारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। जिसके बाद आज जुलूस निकालकर सभी वाहन स्वामियों ने एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन करते मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार ने दायित्वधारियों के मानदेय में की बढ़ोतरी, टैक्सी के किराए के लिए भी मिलेंगे ज्यादा पैसे

खनन कारोबारियों का कहना है कि गौला खनन से लाखों लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है। इसे निजी हाथों में देकर सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सरकार ने उनकी मांगो पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो जल्द एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999