टनकपुर में मामी-भांजे से 1.104 किलो अफीम बरामद, कीमत 2.10 लाख रुपये

खबर शेयर करें -

टनकपुर। चंपावत जिले के टनकपुर के बिचई क्षेत्र में पुलिस ने बाइक सवार मामी-भांजे को 1 किलो 104 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 2.10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8, 18 और 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर की शाम बिचई के पास बाइक सवार दो लोगों की तलाशी ली गई। इस दौरान उनके कब्जे से 1 किलो 104 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान जसपाल वर्मा निवासी बंडिया भट्टा, किच्छा, ऊधमसिंह नगर और उसकी सगी मामी रेशमवती निवासी ग्राम बैटरा रिसौली, बदायूं के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में अधिवक्ता सोहेल की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

पूछताछ में रेशमवती ने पुलिस को बताया कि वह अफीम अपने रिश्तेदार विनोद लोधी निवासी सिरौली, बरेली से खरीदकर लाई थी। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि बरामद अफीम एक नेपाली व्यक्ति को दी जानी थी। पुलिस अब इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  मगरमच्छ ने नदी में युवक पर किया हमला

पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। साथ ही अफीम की खरीद-फरोख्त में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से शामिल अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

कोतवाल चेतन रावत के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, एएनटीएफ के प्रकाश भट्ट, हेड कांस्टेबल तपेंद्र जोशी, नासिर हुसैन, महेंद्र डंगवाल, कांस्टेबल उमेश राज, ललित कुमार, संजय कुमार, राजकुमार, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार और महिला कांस्टेबल शोभा शर्मा शामिल रहे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  T20 वर्ल्ड चैम्प‍ियन ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, पहले ही T20 वर्ल्ड कप की जीत ली ट्रॉफी, पूरी सीरीज में अजेय रहीं टीम।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999