डंपर बना काल: हल्दूचौड़ चौराहे पर रोड क्रॉस करते समय हुआ हादसा, हिम्मतपुर चौमवाल निवासी युवक की मौत की सूचना!

खबर शेयर करें -

 

डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत!

हल्दूचौड़ चौराहे पर रोड क्रॉस करते समय हुआ हादसा, हिम्मतपुर चौमवाल निवासी कमल पांडे की मौत की सूचना!

हल्दूचौड़। हल्दूचौड़ चौराहे पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रोड क्रॉस करते समय स्कूटी सवार युवक को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। मृतक की पहचान कमल पांडे पुत्र पूरन पांडे, निवासी हिम्मतपुर चौमवाल, बेरीपड़ाव के रूप में बताई जा है।

जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब पौने बजे के आसपास हल्दूचौड़ चौराहे पर हुआ। कमल पांडे स्कूटी से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित गति से आ रहे डंपर की चपेट में आने से  उनकी मौके पर ही मौत होने की सूचना है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर-लाखों की चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

हालांकि दुर्घटना से संबंधित डंपर के पकड़े जाने की जानकारी आई है और हादसे की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की विस्तृत एवं आधिकारिक जानकारी अभी सामने आना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।हादसों के बाद कुछ दिन सक्रिय रहता है सिस्टम।राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यस्त चौराहे पर वाहनों की तेज गति के बीच पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों का दबाव रहता है। ऐसे में यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए प्रभावी इंतजाम बेहद जरूरी हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि हर हादसे के बाद जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि सक्रिय होते हैं। चौराहे का निरीक्षण, यातायात व्यवस्था में सुधार और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाने की बातें होती हैं, लेकिन कुछ दिन बाद हालात फिर पुराने ढर्रे पर लौट आते हैं।

यह भी पढ़ें -  उर्मिला सनावर के खिलाफ केस दर्ज, BJP नेत्री आरती गौड़ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

लोगों का कहना है कि दुर्घटना होने के बाद सक्रियता दिखाने के बजाय हादसों की आशंका वाले स्थानों पर पहले से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए। चौराहे पर पर्याप्त संकेतक, स्पष्ट रोड मार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, गति नियंत्रण और सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने की व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है।

एक और परिवार ने खोया अपना सदस्य।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में PM Modi के चलते रूट डायवर्ट, 14–15 अप्रैल के लिए देख लें ट्रैफिक प्लान

कमल पांडे की हादसे में मौत की सूचना से हिम्मतपुर चौमवाल और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए संबंधित विभागों से ठोस और स्थायी कदम उठाने की मांग की है।लोगों का कहना है कि सड़क हादसे के बाद मुआयना और आश्वासन पर्याप्त नहीं हैं। जरूरत इस बात की है कि दुर्घटना संभावित चौराहों की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा हो और जो कमियां सामने आएं, उन्हें समय रहते दूर किया जाए, ताकि अगली दुर्घटना किसी दूसरे परिवार को इस तरह का दर्द न दे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999