
उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम लंबे समय के बाद एक बार फिर उत्तराखंड में दिखाई दिए। हल्दवानी में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के लिए पहुंचे दुष्यंत गौतम की मौजूदगी ने फिर एक बार विपक्ष को बीजेपी पर निशाना साधने का मौका दे दिया है तो वहीं दुष्यंत गौतम का स्वागत के लिए लगाया गया टीका पोंछना भी इन दिनों उत्तराखंड की सियासत में चर्चाओं का सबब बना हुआ है।
दुष्यंत गौतम के टीका हटाने पर बवाल
बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम लंबे वक्त के बाद फिर एक बार दिखाई दिए। हल्दवानी में नितिन नबीन के दो दिवसीय दौरे के दौरान दुष्यंत गौतम भी नजर आए। इस बार दुष्यंत गौतम एक अन्य वजह से विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल दुष्यंत गौतम जब हल्दवानी पहुंचे तो बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और माथे पर तिलक लगाया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
महिला कार्यकर्ताओं के तिलक लगाने के कुछ सेंकेड बाद ही दुष्यंत गौतम ने माथे पर लगे इस तिलक को पोंछ दिया। जिसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कार्यकर्ताओ के तिलक लगाने के तुरंत बाद ही दुष्यंत गौतम उसे पोंछ देते हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी दुष्यंत गौतम के साथ ही खड़े नजर आते हैं लेकिन तिलक पोछें जाने को लेकर वो कोई आपत्ति नहीं जताते हैं।
कांग्रेस ने साधा दुष्यंत गौतम पर निशाना
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने दुष्यंत गौतम को निशाने पर ले लिया है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने अंकिता भंडारी मामले में नाम आने से लेकर देवभूमि में दुष्यंत गौतम के स्वागत और तिलक पोंछने तक पर सवाल उठा दिया है। प्रतिमा ने वीडियो बयान जारी कर कहा कि दुष्यंत गौतम ने तिलक मिटाकर देवभूमि और सनातन का अपमान किया है। दुष्यंत गौतम को अपनी इस हरकत के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए


