बहुत बड़ा झटका!, नई सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iphone हो गए महंगे, iphone 17 price में इतनी बढ़ोतरी

खबर शेयर करें -
apple-price-hike-news iphone 17 price in india

आईफोन यूजर्स को बहुत बड़ा झटका लगा है। बीते दिन बुधवार रात एपल ने अपने लॉन्च इवेंट ‘सरप्राइज एंड शाइन’ में आईफोन की नई सीरीज लॉन्च हुई। साथ ही कंपनी ने अपना पहला फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ भी लॉन्च किया।

फोल्डेबल आईफोन डुओ के साथ छह नए डिवाइस लॉन्च किए गए। हालांकि नई सीरीज लॉन्च होते ही भारत में पुराने आईफोन्स मंहगे (iphone 17 price) हो गए है। जिससे फेस्टिव सीजन में आईफोन 17 को खरीदने की योजना बना रहे यूजर्स को बड़ा झटका लगा है।

नई सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iphone हो गए महंगे

जैसे ही देर रात एपल का ऑनलाइन स्टोर दोबारा शुरू हुआ, आईफोन 17 की कीमत में करीब 17 हजार रुपए की बढ़ोतरी हो गई। दरअसल पिछले साल आईफोन 17 82900 रुपये में लॉन्च हुआ था। लेकिन अब ये फोन 99900 रुपये का हो गया है। यहीं नहीं इसके साथ iphone 16, और iphone 17e की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई हैं।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है, अब ये लॉकडाउन 24 मई को खुलेगा

आईफोन 17 के भारत में नए प्राइस iphone 17 price in india

पिछले साल भारत में iPhone 17 82,900 रुपये में लॉन्च किया गया। हालांकि अब इसका 256GB वाला बेस वेरिएंट 99900 रुपए में मिल रहा है। तो वहीं 512 जीबी मॉडल के लिए यूजर्स को 1 लाख 24 हजार 900 रुपए खर्च करने होंगे। इस तरह कंपनी ने बेस वेरिएंट में ही करीब 17 हजार की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें एपल के ऑनलाइन स्टोर में प्रभावी हैं।

यह भी पढ़ें -  महाविद्यालय में बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर की फेयरवेल

iPhone 17e के भारत में नए प्राइस

तो वहीं iPhone 17e के भी दाम बढ़ गए है। इसे भारत में 64,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। अब इसका बेस 256GB मॉडल 79900 रुपए में बिक रहा है। जबकि 512 जीबी मॉडल 1 लाख 4 हजार 900 रुपये चुकाने होंगे। ऐसे में कंपनी ने इसमें करीब 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं पुलिस का सख्त अभियान: बिना सत्यापन रह रहे 6 परिवारों पर कार्यवाही, 3 संदिग्ध हिरासत में

iPhone 16 के भारत में नए प्राइस

iPhone 16 का पुराना दाम 79,900 था। हालांकि अब ये भी बढ़कर 89900 हो गया है। इसमें कंपनी ने लगभग 10 हजार रुपए की बढ़ोतरी कर दी है।

iPhone Air के भारत में नए प्राइस

iPhone Air की बात करें तो भारत में इसकी कीमत पहले 1,19,900 थी। अब इसका बेस वेरिएंट 256 जीबी के लिए 149900 हो गया है। 512 जीबी मॉडल 174900 रुपये में मिलेगा। तो वहीं 1 टीबी मॉडल 224900 में मिलेगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999