देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: 53 निरीक्षक और उप निरीक्षकों के किये ट्रांसफर, लिस्ट देखें

खबर शेयर करें -

uttarakhand-police-transfer

Dehradun police transfer: देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने 53 निरीक्षक और उप निरीक्षकों के ट्रांसफर किये हैं। इसे लेकर लिस्ट भी जारी कर दी गई है ।

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल

लिस्ट में पहला नाम विनोद गुसाईं का है। गुसाईं डालनवाला के नए प्रभारी निरीक्षक बने हैं। जबकि नरेश राठौर को पटेलनगर थाने की कमान सौंपी है। वहीं नरेंद्र गहलावत को मसूरी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा देवेंद्र चौहान को नेहरू कॉलोनी की जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें -  आज हो सकती है गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी के घर समेत बाकी ठिकानों पर नेपाल पुलिस का छापा

इसके अलावा प्रदीप रावत को शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय भेजा गया है। वहीं एसएसपी डोभाल ने उपनिरीक्षक स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किये हैं। रायपुर, प्रेमनगर, सहसपुर, सेलाकुई, कैंट, राजपुर समेत कई थाना-चौकियों में नई तैनाती की गई है। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  शादी समारोह में शामिल होने आए तीन लोगों पर गुलदार ने किया हमला, दो गंभीर घायल
ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999