नवरात्र में कार के नीचे से आई रोने की आवाज, देखा तो मिली दो दिन की मासूम

खबर शेयर करें -

कन्या पूजन के बीच नवजात को बेसहारा छोड़ने की घटना ने झकझोरा, स्थानीय लोगों की सतर्कता से समय पर अस्पताल पहुंची बच्ची

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। नवरात्र में घरों और मंदिरों में कन्या पूजन कर छोटी बच्चियों को देवी का स्वरूप मानकर उनका आशीर्वाद लिया जा रहा है। इसी बीच रुद्रपुर में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। शनिवार शाम इंद्रा कॉलोनी और सिंह कॉलोनी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर खड़ी एक कार के नीचे से अचानक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने करीब जाकर देखा तो वहां लगभग दो दिन की नवजात बच्ची बेसहारा पड़ी थी। मासूम की हालत खराब थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल हाईकोर्ट बेंच मामला: आज दून में जुटेंगे गढ़वाल के सभी बार एसोसिएशन, अधिवक्ताओं का होगा जनमत

रोने की आवाज ने खींचा लोगों का ध्यान

शनिवार शाम करीब सवा छह बजे संपर्क मार्ग पर खड़ी कार के नीचे से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। आसपास मौजूद लोग आवाज की दिशा में पहुंचे तो वहां नवजात बच्ची को देखकर हैरान रह गए। मासूम को इस तरह बेसहारा छोड़ने की घटना से लोगों में नाराजगी भी दिखी। उन्होंने बिना देर किए आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रदीप पंत को सूचना दी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आफत बना मानसून : प्रदेश के 55 सड़कें ठप, PWD को हुआ 90 करोड़ का नुकसान

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ विभव सैनी, चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि और चिकित्सकों की टीम भी अस्पताल पहुंच गई। चिकित्सकों ने बच्ची का उपचार शुरू किया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

कन्या पूजन के बीच मासूम के साथ ऐसा क्यों?

नवरात्र में जहां कन्याओं को देवी मानकर उनके पैर पूजे जा रहे हैं, वहीं इस नवजात को कार के नीचे छोड़ने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए है। जिस उम्र में बच्ची को मां की गोद, दूध और देखभाल की सबसे अधिक जरूरत होती है, उस समय उसे सुनसान रास्ते पर बेसहारा छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें -  Badrinath Dham की दूरी होगी कम!, 2027 तक तैयार होगा ये नया रास्ता

स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मासूम को समय पर उपचार मिल सका। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची को वहां कौन छोड़ गया और इसके पीछे क्या परिस्थितियां थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999