पत्नी के मायके जाने से नाराज बिंदुखत्ता में युवक ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में एसटीएच भर्ती, देखें वीडियो

खबर शेयर करें -

लालकुआं। आज क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला देखने को मिला है, उक्त घटना ने क्षेत्र वासियों के रोंगटे खड़े कर दिए। दरअसल निकटवर्ती घोड़ानाला क्षेत्र की वीआईपी गेट कॉलोनी में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिसके बाद घायल को 108 सेवा से हल्द्वानी स्थित एसटीएच चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीआईपी गेट कॉलोनी निवासी सत्येंद्र गंगवार (पुत्र धर्मपाल गंगवार) की पत्नी कुछ समय पूर्व नाराज होकर मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद से वह परेशान रहता था। बुधवार को सत्येंद्र ने कथित रूप से अपने कमरे के भीतर खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि कमरे में रखा घरेलू सामान भी जल गया।
युवक के आग लगाने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद घायल सत्येंद्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  रामनगर- फेसबुक पर हिंदू बनकर दूसरे समुदाय के युवक ने युवती से की शादी,पता चलने पर हिंदू संगठनों ने किया बवाल
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999