पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख की हत्या का मामला, मां की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के काशीपुर में पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख हरदीप सिंह (38 वर्ष) की गोली लगने से मौत का मामला गहराता जा रहा है। कुंडा थाना क्षेत्र के गोरा फार्म में 11 सितंबर की रात गोली लगने के बाद घायल हुए हरदीप सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया है। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर संदीप सिंह, उसकी पत्नी और मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें जारी हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, और मामला हर पहलू से जांचा जा रहा है। मृतक की मां की तहरीर के अनुसार, संदीप सिंह ने हरदीप सिंह से गोरा फार्म स्थित घर छोड़ने और पैसे लेने का आग्रह किया था। आरोप है कि इसके बाद ही षड्यंत्र के तहत हरदीप सिंह को गोली मार दी गई।

यह भी पढ़ें -  विद्युत लो वोल्टेज की वजह से शोपीस बने नलकूप सिंचाई के साथ-साथ पेयजल की भी किल्लत

देर रात करीब एक बजे संदीप सिंह ने ही अपनी मां को फोन कर सूचना दी कि उनके बेटे को गोली लगी है और वह गंभीर रूप से घायल है। घायल हरदीप सिंह को तुरंत ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल जिले के इस गांव के ग्राम प्रधान के दो प्रत्याशी आपस में भिड़े,हो गई थाना पुलिस,झगड़े की वजह रही रोचक

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना स्थल से फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बीच पुराना मित्रता का संबंध था, और प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि दोनों कहीं बाहर पार्टी करने के बाद घर पहुंचे थे और शराब पी थी। पुलिस उनकी नशे में होने की भी पुष्टि कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सदस्य सचिव माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा किया गया जिला  कारागार नैनीताल का  निरीक्षण
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999