पौड़ी में गुलदार के हमले से महिला की मौत,,, ग्रामीणों में आक्रोश,,।

खबर शेयर करें -

पौड़ी/गढ़वाल—  श्रीनगर-पौड़ी मार्ग पर खंडाह से करीब 3 किलोमीटर आगे ग्राम सभा बछेली के अंतर्गत आने वाले तरौली गांव में शुक्रवार शाम गुलदार के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मृतका का विवरण:
नाम – बीना देवी पत्नी बाल मुकुंद , उम्र – 51 वर्ष
निवासी – ग्राम तरौली, ग्राम सभा बछेली, पौड़ी गढ़वाल

यह भी पढ़ें -  डीएम के निर्देश पर कार्यालयों में छापा.इस तरह से खाली मिला चेंबर DM ने दिए कार्रवाई के निर्देश।।

घटना का विवरण:–
जानकारी के अनुसार बीना देवी शुक्रवार शाम लगभग 5:00 बजे अपने घर से घास काटने के लिए नजदीकी जंगल की ओर गई थीं। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुलदार ने महिला के गले पर हमला किया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों द्वारा खोजबीन की गई तो उनका शव क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल - दोस्त से मिलने निकला था युवक तीन दिन बाद झील में मृत मिला, रात को होटल से निकला था प्रकाश

सूचना पर राजस्व पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही की।

ग्रामीणों में आक्रोश:–
लगातार बढ़ रही गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने, गश्त बढ़ाने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

पहाड़ी क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999