बनभूलपुरा में प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना अनुमति चल रहे दो मदरसे सील

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी न्यूज़- बनभूलपुरा क्षेत्र में बिना वैध अनुमति संचालित किए जा रहे मदरसों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन, शिक्षा विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर दो मदरसों को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना आवश्यक अनुमति संचालित किए जा रहे संस्थानों में हड़कंप मचा रहा।

कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और एसडीएम मोनिका आर्य ने मदरसों का संचालन करने वाले लोगों से जानकारी ली और संचालन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान मौके पर मदरसों के संचालन से संबंधित आवश्यक वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल के जंगलों की आग बुझाने के लिये वायुसेना के M-I 17 हेलीकॉप्टर ने संभाला मोर्चा

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम के गठन के बाद मदरसा बोर्ड को भंग किया जा चुका है। वर्तमान व्यवस्था के तहत मदरसों को शिक्षा विभाग और उत्तराखंड मदरसा प्राधिकरण से आवश्यक अनुमति प्राप्त करनी होगी।

उन्होंने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र में कुछ मदरसे बिना आवश्यक अनुमति के संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से संयुक्त टीम गठित कर जांच और कार्रवाई की गई। जांच में दस्तावेज पूरे नहीं मिलने पर दो मदरसों को सील कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती आज, सीएम धामी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना आवश्यक अनुमति के संचालित किए जा रहे संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों ने संबंधित संचालकों से संस्थानों के संचालन के लिए निर्धारित नियमों और आवश्यक अनुमतियों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999