



हल्द्वानी/लालकुंआ, 3 सितंबर 2026 सूवि।
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा स्टेट पूल में करियर काउंसलिंग विशेषज्ञ के रूप में विभिन्न मार्गदर्शकों को जोड़ा गया है। उक्त के क्रम में नगर सेवायोजन कार्यालय, हल्द्वानी के तत्वाधान में गुरुवार को पी०एम०श्री० अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज हल्दूचौड में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग / गाईडेन्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के 10 वीं से 12 वीं के 175 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य मार्गदर्शक के रूप में देवेश पाण्डेय IPS वर्तमान में AIG (Law and Order) पुलिस मुख्यालय मेघालय में कार्यरत के द्वारा ऑनलाइन जुड़कर छात्र छात्राओं को कैरियर निर्माण हेतु सारगर्भित मार्गदर्शन प्रदान कर समस्त छात्र-छात्राओं की करियर सम्बन्धी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
नगर सेवायोजन अधिकारी, प्रियंका गड़िया द्वारा कैरियर के विभिन्न अवसरों के साथ-साथ विभिन्न पोर्टलों / विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में पी०एम०श्री० अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज हल्दूचौड के प्रधानाचार्य गनपत सिंह सेंगर, दिनेश जोशी प्रवक्ता, खजान पाठक, अन्वेषक कम संगणक, नगर सेवायोजन कार्यालय हल्द्वानी उपस्थित रहे।


