बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार

खबर शेयर करें -

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में यूपी के बिजनौर के रहने वाले 23 साल के युवक की मौत हो गई.

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सोमवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा सिडकुल थाना क्षेत्र में हुआ. डेंसो चौक के पास एक ट्रक की टक्कर से युवक की जान चली गई. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. मृतक की पहचान 23 वर्षीय वासु निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक वासु सिडकुल क्षेत्र में डेंसो चौक के पास एक ढाबे पर काम करता था. सोमवार दोपहर वह ढाबे से एक फैक्ट्री में खाना पहुंचाने के लिए बाइक से जा रहा था. इसी दौरान ट्रक की टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर सिडकुल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा.

यह भी पढ़ें -  प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत कई लोग घायल- हादसे का वीडियो आया सामने-VIDEO

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है. वहीं हादसे से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि बिल्कुल क्षेत्र में पहले ट्रक आकर रूकता है और उसके बराबर से दूसरा ट्रक गुजर रहा होता है. इतने में बाइक सवार युवक ट्रक को ओवर टेक करने की कोशिश करता है, लेकिन दोनों ट्रैकों के बीच में वह गुजर रहे ट्रक से टकरा जाता है. ट्रक की चपेट में आने वहां गंभीर रूप से घायल हो गया था.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की जांच की जा रही है. फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ के कपाट खुलने की डेट 2025 kedarnath opening date in 2025

रुद्रप्रयाग खाई में गिरे युवक का नहीं लगा सुराग: रुद्रप्रयाग जनपद के चंद्रापुरी क्षेत्र में गबनी गांव के पास 35 वर्षीय युवक के खाई में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और युवक की तलाश में रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया. सोमवार सुबह तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया. इसके बाद एसडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने दोबारा खोज अभियान शुरू कर दिया. दुर्गम क्षेत्र में लापता युवक की तलाश लगातार जारी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार 18 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे आपातकालीन सेवा 112 पर धर्मेंद्र सिंह ने सूचना दी कि उनके भाई रविन्द्र सिंह (35 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर-02, उदयपुर, ऊखीमठ, चंद्रापुरी के गबनी गांव के समीप खाई में गिर गए हैं. सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियां सक्रिय हो गईं. घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही युवक के परिजनों में चिंता बनी हुई है.
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तत्काल एसडीआरएफ और पुलिस को घटनास्थल के लिए रवाना किया. रात के अंधेरे में रेस्क्यू टीमों ने संभावित स्थानों पर युवक की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच राहत एवं बचाव दलों को खोज अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है
सोमवार, 19 अक्टूबर की सुबह एसडीआरएफ, जल पुलिस और पुलिस की संयुक्त टीमों ने नए सिरे से सर्च ऑपरेशन शुरू किया. युवक की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया. लापता युवक की तलाश के लिए संयुक्त सर्च अभियान चलाया जा रहा है. फिलहाल युवक का पता नहीं चल पाया है और रेस्क्यू टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़. दरोगा और बदमाश घायल, दो बदमाश गिरफ्तार. पकड़ा गया बसंत विहार लूट कांड का है मुख्य आरोपी।।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999