
आज के दौर में भी चमत्कार होते हैं, ये बात नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश ने सच साबित कर दिखाई है। रिलिज के शुरुआती हफ्तों में महज लाखों में कमाई करने वाली ये फिल्म अब करोड़ों में कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने तीसरे वीकेंड में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। लोग इसे खुद बाबा का चमत्कार भी कह रहे हैं।
बाबा नीम करोली की फिल्म के साथ हुआ चमत्कार
दरअसल हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर अब ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। रिलीज के 25वें दिन भी फिल्म की कमाई पर ब्रेक नहीं लगा। बाबा नीम करोली की बायोपिक मोदी कमाई कर रही है। जिससे बॉलीवुड भी दहश्त में आ गया है। यश जैसे सुपरस्टार की फिल्म टॉक्सिक की टेंशन भी इस फिल्म ने बढ़ा दी है।
25वें दिन हनुमान अंश की बंपर कमाई
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान अंश को लेकर शुरुआत में ये कहा जा रहा था कि ये मूवी दो सप्ताह से अधिक नहीं चल पाएगी। लेकिन हनुमान अंश की कामयाबी का सिलसिला रिलीज के दो सप्ताह बाद ही शुरू हुआ। तीसरे हफ्ते मूवी ने जबरदस्त कमाई कर हर किसी को सरप्राइज कर दिया।

50 करोड़ का आंकड़ा जल्द होगा पार
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, हनुमान अंश की रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को फिल्म ने 5.15 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया। जिससे अब इसका टोटल कलेक्शन 45.28 करोड़ हो गया है। फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बहुत करीब है।
दो करोड़ के बजट पर बनी फिल्म
आपको ये जानकार हैरानी होगी कि फिल्म हनुमान अंश का बजट महज 2 करोड़ है। मूवी मुनाफे के मामले में इस साल की सबसे सफल हिंदी फिल्मों में से एक बन गई है। बता दें कि 24वें दिन यानी सनडे को फिल्म ने सबसे ज्यादा करीब 12 करोड़ का कलेक्शन किया


