5 महीने में ही टूट गई रैपर Badshah की शादी, दूसरी पत्नी ईशा रिखी से तलाक का ऐलान

खबर शेयर करें -

 

badshah-isha-rikhi-divorce

बीते कई दिनों से सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके वेवाहिक जीवन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी अटकलें लगाई जा रही थी। इसी बीच अब खबर है कि बादशाह और उनकी दूसरी पत्नी ईशा रिखी(Isha Rikhi) के बीच तलाक हो गया है। आधिकारिक तौर पर दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का ऐलान कर दिया है।

5 महीने में ही टूट गई रैपर Badshah की शादी

दरअसल काफी दिनों से दोनों के बीच अनबन की खबरे सामने आ रही थी। ऐसे में अब दोनों ने संयुक्त रूप से सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से शादी के टूटने की जानकारी दी है। बता दें कि पांच महीने पहले ही दोनों ने शादी रचाई थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में मतदाता सूची का गहन मिलान शुरू — 2003 की सूची से तुलना, बाहर से आए वोटरों का अलग डाटा बेस तैयार

ईशी रिखी और बादशाह का हुआ तलाक

31 अगस्त की देर रात बादशाह और ईशा रिखी दोनों ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से संयुक्त बयान साझा किया। जिसमें उन्होंने अलग होने और तलाक का ऐलान किया। दोनों ने बताया कि ये फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। दोनों ने लोगों ने प्राइवेसी का सम्मान करने की भी अपील की है।

यह भी पढ़ें -  अरे, ये क्या बोल गए Premanand Maharaj !, अनिरूद्धाचार्य के बाद प्रेमानंद जी का वीडियो वायरल

दोनों ने पोस्ट शेयर कर अलग होने का लिया फैसला

रैपर बादशाह ने अपने बयान में कहा गया, “मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है और हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।”

यह भी पढ़ें -  ईडी मेरे घर पर रेड कर सकती है, मैं चाय बिस्किट के साथ स्वागत करूंगा, राहुल गांधी का बड़ा दावा

शादी के बाद से ही तकरार हो गई थी शुरू

मालूम हो कि ईशा बादशाह की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने पांच महीने पहले इसी साल 26 मार्च 2026 को शादी रचाई थी। खबरों की माने तो शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के बीच तकरार का दौर शुरू हो गया था।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999