LPG Price Hike: आज से बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, सितंबर के पहले ही दिन लगा महंगाई का झटका

खबर शेयर करें -

 

lpg-price-hike-commercial-gas-cylinder-gets-costlier

LPG Price 1 September: आज नए महीने सितंबर की शुरुआत से ही आम लोगों को बड़ा झटका लगा है। एक बार फिर LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। IOCL के मुताबिक, 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में 9.50 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई हैं।

दिल्‍ली, मुंबई और अन्‍य शहरों में LPG सिलेंडर के दाम

सभी जगह 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां 19 किलो वाला सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा होकर 2747.50 रुपये का हो गया है। पहले इसकी कीमत 2,738 रुपये थी।

यह भी पढ़ें -  मौसम खराब होने की वजह से पीएम मोदी का हवाई सर्वे हुआ रद्द

इसके अलावा नोएडा में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम 2,738 रुपये से बढ़कर 2,747.50 रुपए हो गए हैं। मुंबई में पहले 19 किलो वाला सिलेंडर 2,701 रुपये में मिल रहा है। अब ये 2691.50 रुपए में मिल रहा है। कोलकाता में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर 2,982 रुपये और चेन्नई में 2916.50 रुपए का हो गया है।

यह भी पढ़ें -  काशीपुर में विवाहिता का शव किराये के मकान में फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

हालांकि घरेलू उपभोक्ता राहत की सांस ले सकते हैं। 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं। इसके साथ ही पांच और 10 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। अभी भी पांच किलों वाला सिलेंडर 349.50 रुपए में मिल रहा है। XTRALITE की कीमतें भी 339 रुपए पर स्थिर है। हालांकि 5 किलो वाले नॉन-डॉमेस्टिक सिलेंडर के दामों को बढ़ा दिया गया है। पहले 762 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर अब बढ़कर 764 रुपए में मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं में दर्दनाक हादसा: दूध वाहन और 18 टायर ट्रक की भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल,…वीडियो
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999