विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की दो दिवसीय उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को संपन्न हो गई। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और केंद्र व राज्य सरकार की 21 प्रवर्तन एजेंसियों ने चुनाव तैयारियों की जानकारी आयोग के प्रतिनिधिमंडल को दी।

देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग, महानिदेशक मीडिया आशीष गोयल, महानिदेशक आईटी सीमा खन्ना और मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम Ashish Kapoor रेप आरोप में गिरफ्तार, AIIMS में हुआ पोटेंसी टेस्ट, बन सकता है अहम सबूत

ईवीएम की जांच को लेकर दिए निर्देश
बैठक के पहले दिन जिलाधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और जिला ईवीएम नोडल अधिकारियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (ईवीएम-एफएलसी) को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलों ने चुनावी तैयारियों का दिया ब्योरा
बैठक के दूसरे दिन सभी जिलाधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती की योजना, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था से संबंधित जानकारी साझा की।

यह भी पढ़ें -  हथिनी मां की ममता से दूर हुए दो नन्हे हाथी अब इंसानी माहौल को मान बैठे अपना संसार

आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने अब तक की तैयारियों पर संतोष जताया। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्धारित चुनावी योजना के अनुसार काम करने के निर्देश दिए।

21 एजेंसियों ने भी रखा पक्ष
बैठक में अर्द्धसैनिक बलों, आबकारी, जीएसटी, परिवहन, वन विभाग, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और कस्टम समेत 21 एजेंसियों के अधिकारियों ने भी चुनाव की तैयारियों से संबंधित जानकारी दी। चुनाव के दौरान विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार तैयारी करना बैठक का अहम हिस्सा रहा।

यह भी पढ़ें -  दून अस्पताल में फायरिंग: दो पक्षों में कहासुनी के बाद चली गोलियां, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव एसबी जोशी और बीके पाठक, कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत, गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप, आईजी नीलेश आनंद भरणे, कुमाऊं रेंज की आईजी नवनीत कुकरेती, गढ़वाल रेंज की प्रभारी आईजी विमि सचदेवा और स्टेट पुलिस नोडल आईजी कृष्ण कुमार वीके सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास समेत सभी जिलों के डीएम और एसएसपी बैठक में शामिल हुए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999