शुद्धीकरण प्रकरण पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस, प्रदर्शन कर जताया विरोध

खबर शेयर करें -

BJP Congress protest

राजधानी देहरादून में आज शुद्धिकरण के मसले पर भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। झमाझम बारिश में उत्तराखंड कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। वहीं भाजपा ने गांधी पार्क के बाहर सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना दिया और कांग्रेस पर तुष्टीकरण की  राजनीति करने का आरोप लगाया।

शुद्धीकरण प्रकरण पर कांग्रेस का प्रदर्शन

हल्द्वानी में शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम आवास घेराव के लिए निकले। तेज बारिश के बावजूद भी कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सीएम आवास कूच में शामिल हुए। 

यह भी पढ़ें -  श्रद्धालुओं की सेहत पर फोकस, अलग-अलग राज्यों में शुरू हुआ हेल्थ अलर्ट अभियान

सरकारीयोजनाएं खोजें

प्रदर्शनकारियों की हुई पुलिस से तीखी नोंक-झोंक

हाथीबड़कला के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोंक-झोंक भी हुई। जिसके बाद कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

BJP ने किया लोकतांत्रिक परंपरा का अपमान: कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के कार्यक्रम स्थल का ‘शुद्धिकरण’ केवल कांग्रेस का अपमान नहीं, बल्कि उत्तराखंड की उस साझा संस्कृति, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक परंपरा का अपमान है, जिसके लिए देवभूमि जानी जाती है।  राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी राजनीतिक दल के कार्यक्रम स्थल को ‘अशुद्ध’ बताकर उसका शुद्धिकरण करना समाज में नफरत और विभाजन की मानसिकता को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें -  जंगल से निकला हाईवे पर पहुंच हाथी लोगों में दहशत, बनाई वीडियो

कांग्रेस ने की दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कांग्रेस ने सवाल उठाया कि यदि भाजपा सरकार वास्तव में “सबका साथ, सबका विकास” की बात करती है तो ऐसी विभाजनकारी मानसिकता के खिलाफ उसकी स्पष्ट कार्रवाई क्यों नहीं दिखाई देती? कांग्रेस ने सरकार से इस पूरे प्रकरण पर जवाब देने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़- अंधड़ में उड़ी घरों की छतें, बाल-बाल बचे तीन परिवार

सरकारीयोजनाएं खोजें

वहीं प्रदर्शन में शामिल प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता से है, न कि नफरत और भेदभाव से। भाजपा को स्पष्ट करना होगा कि वह संविधान और लोकतंत्र के साथ खड़ी है या समाज को बांटने वाली ताकतों के साथ।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999