साल के बेटे को डांट कर जॉब के लिए निकली मां, घर लौटी तो मिली लाश… मासूम को चुभी थी ये बात, नोएडा में खौफनाक वारदात

खबर शेयर करें -

नोएडा के नंगला चरणदास में 12 साल के बच्चे ने टीवी देखने पर मां की डांट से नाराज होकर सुसाइड कर लिया. जब उसने ये कदम उठाया, तब मां काम पर गई थी और बहन स्कूल गई थी. पिता से तलाक के बाद मां अकेले बच्चों को पाल रही थी. पुलिस का मानना है कि डिजिटल लत और मानसिक संवेदनशीलता के कारण बच्चे ने यह खौफनाक कदम उठाया.

12 साल के बेटे को डांट कर जॉब के लिए निकली मां, घर लौटी तो मिली लाश... मासूम को चुभी थी ये बात, नोएडा में खौफनाक वारदात
AI इमेज.

यूपी के नोएडा से एक बेहद दुखद और चिंताजनक घटना सामने आई है. यहां टीवी देखने से मना करने करने पर एक 12 साल के एक बच्चे ने आत्महत्या कर ली. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. बताया जा रहा है कि बच्चा टीवी देखने का आदी था और मां की डांट से वह आहत हो गया था. जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया. जिस वक्त उसने आत्महत्या की, घर पर कोई मौजूद नहीं था. उसकी एक बड़ी बहन थी जो स्कूल पढ़ने गई थी. मां भी अपनी जॉब पर गई थीं. जब उसकी बड़ी बहन दोपहर के समय स्कूल से वापस लौटी तब उसे इसकी जानकारी हुई.

पुलिस के मुताबिक, छात्र की मां ने बताया कि उनका 12 साल का बेटा अमित उर्फ गोलू टीवी देखने का आदी था. कई बार उसको इसी बात पर डांट भी पड़ती थी. मां चाहती थीं कि उनका बेटा पढ़ लिखकर इंजीनियर बने. लेकिन वो टीवी इतना देखता था कि ठीक से पढ़ाई भी नहीं कर पाता था. घटना वाले दिन भी यही हुआ. उसकी बहन सुबह तैयार होकर स्कूल चली गई. मां प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने के लिए जब सुबह निकालने के लिए तैयार हुई तो अमित टीवी देख रहा था. इसी बात पर उसकी मां ने उसे डांट दिया. डांटने के बाद वो नौकरी करने के लिए चली गईं जिसके बाद बच्चा इतना आहत हो गया कि उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अस्मित ने की जबरदस्त सेंधमारी,यह दो दिग्गज प्रत्याशी समर्थकों के साथ हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल…

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

थाना प्रभारी फेस 2 अवधेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना तीन दिन पहले की है. पुलिस को मृतक की बहन ने ही कॉल कर डायल 112 पर जानकरी दी रही कि उसके भाई ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का ही प्रतीक हो रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलू से मामले में जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें -  स्कूल बस किराया वृद्धि पर रामनगर परामर्श विधि परिवार की आपत्ति

हालांकि, पुलिस अधिकारियों का ये भी कहना है कि कम उम्र में इस तरह का खौफनाक कदम उठाना अपने आप में एक सवाल खड़ा करता है. क्योंकि बच्चे आजकल मोबाइल और टीवी के इतने आदी हो गए हैं कि उन्हें अच्छे और बुरे का फर्क महसूस नहीं होता. वो जरा जरा सी बातों पर इतना आहत हो जाते हैं कि कोई भी कदम उठाने से पहले सोचते नहीं हैं. हालांकि इस घटना में भी यह प्रतीत हो रहा है कि बच्चे ने टीवी या मोबाइल में आत्महत्या करने से पहले इसकी जानकारी ली होगी.

यह भी पढ़ें -  कम नहीं हुई बाबा रामदेव की मुश्किलें: उत्तरखंड सरकार ने पतंजलि और दिव्य फार्मेसी के 14 उत्पादों को बनाने का लाइसेंस रद्द किया

घटना के बाद इलाके में सनसनी

इस घटना के बाद नंगला चरणदास मोहल्ले में सनसनी फैली आसपास के लोगों ने बताया- बच्चों की मां का अपने पति से करीब 5 साल पहले तलाक हो चुका है. वो नौकरी करके अपने दोनों बच्चों को पढ़ा रही थी. उसकी बड़ी बेटी मोनी जोकि पढ़ने में बहुत होशियार है और नौवीं कक्षा की छात्रा है. वहीं अमित उर्फ गोलू भी पढ़ने में अच्छा था. लेकिन उसको मोबाइल और टीवी की बहुत बड़ी लत थी.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999