सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां, विक्रम नेगी ने दी कार्रवाई की चेतावनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड कांग्रेस में सोशल मीडिया पर वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ की जा रही कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है। अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक विक्रम सिंह नेगी ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणियां और आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करना पार्टी अनुशासन के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नक्शेदेखें

कुमारी शैलजा के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां
विधायक विक्रम सिंह नेगी ने बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर कुमारी शैलजा के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणियां किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के खिलाफ इस प्रकार का अनर्गल प्रचार संगठन की मर्यादा और अनुशासन के विपरीत है।

यह भी पढ़ें -  बीयर पीने वालों की मौज! सिर्फ 50 रुपए में मिलेगी 200 वाली Chilled Beer

विक्रम नेगी ने दी कार्रवाई की चेतावनी
नेगी ने साफ किया कि कांग्रेस एक अनुशासित राजनीतिक संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता से वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार और संगठन की गरिमा बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है। सोशल मीडिया पर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करना गंभीर अनुशासनहीनता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें -  प्रेमी संग गहने-जेवर लेकर फरार हुई नव विवाहिता,ससुराल वाले दंग,50 हजार का इनाम..

पोस्ट हटाने के दिए निर्देश
अनुशासन समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने संबंधित कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर की गई ऐसी पोस्ट और टिप्पणियों को तत्काल प्रभाव से हटा लें। उन्होंने भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की भी हिदायत दी। नेगी ने स्पष्ट किया कि यदि संबंधित कार्यकर्ता निर्देशों की अनदेखी करते हैं, तो उनके खिलाफ पार्टी के नियमों के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उनके इस बयान को संगठन में अनुशासन बनाए रखने और वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं-तराई पूर्वी वन प्रभाग में वेखौफ़ वन तस्कर जंगलों की बेशकीमती लकड़ी को काटकर खुलेआम कर रहे तस्करी

व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर संगठन की मजबूती पर जोर
विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि पार्टी की एकता, अनुशासन और आपसी सम्मान बनाए रखना हर कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन की मजबूती और एकजुटता के लिए काम करने का आह्वान किया। नेगी ने जोर दिया कि सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने के दौरान भी पार्टी की मर्यादाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। संगठन की मजबूती के लिए जरूरी है कि कार्यकर्ता आपसी सम्मान बनाए रखें और पार्टी के भीतर मतभेदों को अनुशासित तरीके से रखें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999