
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने बीते शुक्रवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान सीएम ने दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई दी।
CM धामी से मिले नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्यसभा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश की जनभावनाओं, विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से रखना महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिनेश आर्य अपने अनुभव, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण के माध्यम से प्रदेश की आकांक्षाओं को संसद में प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करेंगे।
उत्तराखंड के विकास से जुड़े मुद्दों को मिलेगी प्राथमिकता: CM
सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश के विकास को नई गति देने और जनहित से जुड़े विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने में राज्यसभा सांसदों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आशा जताई कि दिनेश आर्य संसद में उत्तराखंड की आवश्यकताओं और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से रखेंगे, जिससे प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण से संबंधित प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। नक्शेदेखें
सीएम ने की सफल संसदीय कार्यकाल की कामना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिनेश आर्य के सफल और उज्ज्वल संसदीय कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके प्रयासों से उत्तराखंड के विकास, जनकल्याण और जनहित से जुड़े विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रतिनिधित्व मिलेगा।


