स्वराज आश्रम में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें -

स्थान : हल्द्वानी

हल्द्वानी में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की जयंती पर हल्द्वानी स्थित कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिवारी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान को याद किया कार्यक्रम में विधायक सुमित हृदयेश सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल में प्रदेश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके योगदान को याद किया उन्होंने कहा कि नारायण दत्त तिवारी ने अपने राजनीतिक जीवन में विकास और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया गया।

यह भी पढ़ें -  गौरव:- हल्द्वानी की तीन देवरानी और जेठाणियों ने दुग्ध उत्पादन में हासिल किया प्रदेश में पहला दूसरा और तीसरा स्थान…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999