पुलिस लाइन में परेड का आयोजन, SSP ने लगाई जवानों के साथ दौड़

खबर शेयर करें -

पुलिस लाइन में परेड का आयोजन, SSP ने लगाई जवानों के साथ दौड़

उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में स्थित पुलिस लाइन में आज एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस बल को शारीरिक और मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए अभ्यास कराया. इस दौरान एसएसपी ने खुद भी जवानों के साथ दौड़ लगाई और उन्हें स्वस्थ फिटनेस के लिए प्रेरित किया.

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने परेड में पुलिस बल को दौड़, तेज चाल से मार्च करना, ड्रिल, शस्त्राभ्यास और स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया. इसके साथ ही एसएसपी ने जवानों को अनुशासन के साथ अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की अहमियत बताई.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में मोमो वाले ने रास्ते में जा रही युवती पर कर दिया यह कमेंट……… हुई चप्पलों से पिटाई…. फिर पुलिस ने……

बता दें रुद्रपुर में परेड का आयोजन शारीरिक रूप से मजबूत बनाने और उनकी मानसिक तैयारी को बेहतर करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, ताकि वे किसी भी चुनौती का सामना प्रभावी ढंग से कर सकें.

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999