
हल्दूचौड़: गौला गेट पर तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का विशाल भंडारे के साथ समापन हल्दूचौड़। गौला गेट क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन धार्मिक रीति-रिवाजों और विशाल भंडारे के आयोजन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ।
महोत्सव के अंतिम दिन पंडित मुकेश पाठक व मोहन चंद्र ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मुख्य यजमान श्रीमती गीता खोलिया एवं धर्मानन्द खोलिया से गणेश पूजन, षोडश मातृका पूजन, नवग्रह पूजन तथा कलश पूजन सम्पन्न कराया।पूजा-अर्चना के तत्पश्चात हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
इसके बाद भगवान गणेश की मूर्ति को जयकारों और भजनों के साथ गार्गी (गौला) नदी के तट पर ले जाकर पूरे सम्मान के साथ विसर्जित किया गया। मूर्ति विसर्जन के बाद आयोजकों द्वारा कन्या पूजन किया गया और फिर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक धर्मानंद खोलिया राजेंद्र सिंह बिष्ट,कमेटी के अध्यक्ष इंदर सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष नंदा वल्लभ नैनवाल, सचिव विनोद पांडे, मेला इंचार्ज प्रवीण शर्मा, मीडिया प्रभारी अरविंद जन्तवाल, कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह, उपसचिव संजय भाकुनी, पवन पांडे, विजय भट्ट, रोहित गोस्वामी समेत आदि लोगों उपस्थित थे।


