हल्दूचौड़ गौला गेट में तीसरे दिन गणेश महोत्सव की धूम: पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का एवं विशिष्ट अतिथि संध्या डाला कोटी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

खबर शेयर करें -


​ हल्दूचौड़ गौला गेट में तीसरे दिन के गणेश महोत्सव का भव्य एवं सांस्कृतिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का एवं विशिष्ट अतिथि संध्या डाला कोटी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
​उद्घाटन के पश्चात स्थानीय नन्हे-मुन्ने बाल कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। बाल कलाकारों ने कृष्ण सुदामा प्रसंग, शिव-पार्वती विवाह, गणेश वह कार्तिकेय के तीनों लोकों का चक्कर,

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नवीन चन्द्र दुम्का ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा—
​”आज हमारे समाज में कई तरह की कुरीतियां तेजी से फैल रही हैं, जिन्हें दूर करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज को सही दिशा मिलती है। हमें अपने बच्चों को अच्छे और नैतिक संस्कार देने चाहिए ताकि वे भविष्य में एक सशक्त समाज का निर्माण कर सकें।”
​पूर्व विधायक ने कार्यक्रम के सफल एवं उत्कृष्ट आयोजन के लिए कमेटी के प्रयासों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
​हरिनाम संकीर्तन पर झूमे श्रद्धालु
​सांस्कृतिक संध्या के दौरान गौधाम हरे कृष्णा आश्रम के गोपीनाथ एंड पार्टी’ द्वारा प्रस्तुत सुंदर एवं मधुर भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। “हरे कृष्णा-हरे राम” के पावन संकीर्तन पर उपस्थित अतिथि, कमेटी के सदस्य एवं दूर-दराज से आए भारी संख्या में श्रद्धालु झूम उठे

यह भी पढ़ें -  24 अप्रैल के बाद से फिर बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट


​पूरा वातावरण भक्तिमय एवं ऊर्जावान बना रहा। अंत में स्थानीय बाल कलाकारों द्वारा किए गए कार्यक्रम पर उनको स्मृति चिन्ह और विशेष उपहार देकर के उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला ,पूर्व अध्यक्ष गन्ना समिति राजीव कबडाल ग्राम प्रधान जग्गी श्रीमती गीता बिष्ट ग्राम प्रधान खड़कपुर प्रदीप कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र दुर्गा पाल क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास रौतेला, ग्राम प्रधान जग्गी बंगर श्रीमती निर्मला पवार, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी, देव सिंह बिष्ट, जीवन चंद्र चोपड़ा, कपिल राणा पूर्व ग्राम प्रधान हरीश भट्ट,राजेश बमेटा आशुतोष जग्गी, चंद्रशेखर बमेटा नवल उपाध्याय, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र जग्गी, जिला उपाध्यक्ष महेश जोशी, पूर्व प्रधान हरिश्चंद्र भट्ट कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  भीमताल में पति-पत्नी जा रहे थे चलती बाइक में झपटा गुलदार, चैन में फंसा.. देखें जबरदस्त वीडियो,
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999