लालकुआं विधानसभा क्षेत्र का यह युवक रानीबाग चित्राशिला घाट से नदी में बहा, पुलिस ने बमुस्किल बचाया… देखें वीडियो

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाला युवक रानीबाग स्थित चित्राशिला घाट में नहा रहा था कि अचानक पानी के तेज प्रवाह में बह गया। सौभाग्य से उक्त युवक किसी तरह नदी के दूसरे तट में पहुंच गया। जहां से काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे सकुशल बचा लिया। यहां चित्रशाला घाट रानीबाग में नदी में बह रहे व्यक्ति को काठगोदाम पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर सकुशल बचाया 

भौगोलिकसंदर्भ

यह भी पढ़ें -  15 साल के कल्पेश का कमाल: 25 मीटर 22 पिस्टल में किया नेशनल क्वालिफाई, CM और खेल मंत्री ने दी बधाई

आज दिनांक 17.09.2026 को कोतवाली काठगोदाम को सूचना प्राप्त हुई कि चित्रशाला घाट, रानीबाग में एक व्यक्ति नदी में बह गया है तथा नदी के बीच फंसा हुआ है।

सूचना पर काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने नदी में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर सकुशल बचा लिया।

यह भी पढ़ें -  कारगिल विजय दिवस: सीएम ने दी श्रद्धांजलि, शहीदों के परिजनों को 2 करोड़ देने का ऐलान

रेस्क्यू किए गए व्यक्ति की पहचान हरेंद्र कुमार पुत्र नंद किशोर, उम्र 32 वर्ष, निवासी नवाड़ खेड़ा, गोलापार के रूप में हुई।

रेस्क्यू टीम
1- वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार
2- उप निरीक्षक दिलीप कुमार
3- कांस्टेबल मोहन चंद्र जोशी
4- कांस्टेबल चालक दीपक कुंवर

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999