
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंचे। जहां उन्होंने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यक्रम में रिटायर्ड सैन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान कारगिल शहीदों के नाम के नारें से पूरा परिसर गूंज उठा।
कारगिल विजय दिवस: सीएम ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि भारतीय सेना दुनिया की सबसे पराक्रमी सेना रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उस समय सेना पर प्रतिबंध ज्यादा लगे थे। उस समय कारगिल विजय दिवस भी नहीं मनाया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने शहीदों के शौर्य और उनकी शहादत पर राजनीति की है।
शहीदों के परिजनों को 2 करोड़ देने का ऐलान
आज पीएम मोदी के दूरदृष्टि विजन से सेना गौरान्वित महसूस करती है। आज सेना दुश्मनों को उनके घरों में घुस कर मारती है।सर्जिकल स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर इसके प्रमाण है। इस अवसर पर राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला भी लिया। बड़ा ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों या शहीदों के परिजनों को दो करोड़ की राशि दी जाएगी।
अग्निवीरों को पुलिस, वन विभाग की भर्तियों में विशेष छूट
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अग्निवीरों को सेवानिवृत्ति के बाद पुलिस, वन विभाग की भर्तियों में विशेष छूट दी जाएगी। सीएम ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद सैनिक को सोचना ना पड़े इसलिए सरकार उनके लिए काम करेगी


