Uttarakhand Weather: 48 घंटे सावधान!, 17 मई तक बारिश के आसार, 6 जिलों के लिए IMD का अलर्ट

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand weather update news

Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड के लिए भारी होने वाले है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 6 जिलों में बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। आज, शनिवार 16 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, अल्मोड़ा और देहरादून में मौसम अचानक करवट ले सकता है। IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

Uttarakhand Weather Update : 48 घंटे सावधान!, उत्तराखंड के 6 जिलों में बारिश बर्फबारी का अलर्ट

शनिवार को मौसम अचानक करवट ले सकता है। राज्य के कई इलाकों में बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। तो वहीं पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में खासतौर पर 4500 मीटर या उससे अधिक पर हल्की बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  रामलीला ग्राउंड में मनाया गया इगास पर्व, लोगों ने जमकर खेला भैला

मैदानी जिलों में बढ़ेगी गर्मी

तो वहीं दूसरी ओर देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के मैदानी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। तेज धूप के कारण दोपहर के समय गर्म हवा और उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

17 मई तक बारिश के आसार

16 और 17 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के आसार है। तो वहीं बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 18 मई के बाद पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999